शामली।
लांक से कई दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने दिल्ल बस अड्डे के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की ओर से गांव के ही छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस किशोरी की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को दिल्ली बस अड्डे के पास से बरामद कर लिया। किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, इंस्पेक्टर सुुशील वर्मा ने कहा कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है तथा उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे।