फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के मोहल्ला जोडुआ कुआं से संदिग्ध परिस्थितियों में एक हलवाई लापता हो गया। हलवाई के पुत्र ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बाजार जोडुआ कुआ निवासी कृष्ण शर्मा घर के पास ही चाट की दुकान करता है। सोमवार सुबह घर से दुकान जाने के लिए निकला, लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सोचा कि किसी मिलने वाले के पास गए होंगे, लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता सताने लगी है। परिजनों ने उनको तलाश किया, मगर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को उनके पुत्र विकास शर्मा ने कैराना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उधर, परिजनों का कहना है कि कृष्ण शर्मा दो साल से बीमार चल रहे थे। लंबी बीमारी के चलते वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उनको तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें