फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार की सुबह उसकी 14 वर्षीय पुत्री को दूसरे समुदाय के तीन युवक बहला फुुसलाकर ले गए। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि किशोरी को बरामद कर मुख्य आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। इस मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार शाकिर का बिरादरी की लड़की से निकाह हो चुका है, लेकिन अभी उसका (चाल्ला) गौना नहीं हुआ था। इससे पूर्व ही आरोपी गैर समुदाय की किशोरी को लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की करतूत पर उसके ससुराल वाले कोतवाली पहुंचे और आरोपी से अपनी बेटी का तलाक कराने की बात कही। उन्होंने ससुराल वालों को थाने में तलाक न होना बताते हुए कोर्ट जाने को कहा। इसके बाद आरोपी के ससुराल वाले चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें