थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सोमवार की पुलिस चरथावल बस स्टैंड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता हुआ मिला। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। युवक के पास से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है।