थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व शामली के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई है। आरोप लगाया कि उसका पति और सास आए दिन घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे कई बार घर से भी निकाल दिया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।