पुलिस ने आरोपी को दबोचा
चौसाना। गांव गढ़ी हसनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में शिवलिंग तोड़ने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में आठ अगस्त को दुर्गा मंदिर परिसर में शिव मंदिर के भीतर शिवलिंग तोड़ दी गई थी। उस मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए माहौल खराब नहीं होने दिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को चौसाना चौकी पुलिस ने गांव गढ़ी हसनपुर निवासी इदरीश को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर मालूम चला कि मंदिर का शिवलिंग उसी ने तोड़ा था। चौकी प्रभारी नेमचंद ने बताया कि आरोपी इदरीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।