फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टिगत गश्त कर रही थी। तभी तितरवाड़ा रोड पर एक संदिग्ध युवक हाथों में थैला लिये जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोक कर तलाशी ली, तो थैले से दो किलोग्राम मादक पदार्थ डोडापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नावीद निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द, कैराना बताया। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। उधर, कैराना में रोहतक सिटी थाने में तैनात एएसआई अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और उसके बाद क्षेत्र में दबिश दी। एएसआई ने बताया कि गत माह रोहतक थाना सिटी पर एक युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है, इसमें युवती को भगाने में कैराना के आरोपी का नाम सामने आ रहा है। बाद में सफलता नहीं मिलने के चलते रोहतक पुलिस लौट गई।
विज्ञापन


अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
गांव गंदराऊ निवासी दिलशाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून की सुबह आठ बजे उसका 13 वर्षीय पुत्र अपने घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला इसरार उसके पुत्र को अपने साथ बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया। किशोर की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें