बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थानाभवन।
पुलिस ने ख्यावड़ी नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी कर लाई गई मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूर्व में वह बदमाश डकैती के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुरसलीन उर्फ भिंडी पुत्र यामीन थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी का रहने वाला है। उसके पास से बरामद हुई मोटरसाइकिल चोरी करके लाई गई है। उसके संबंध में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी मुरसलीन पूर्व में गांव हसनपुर लुहारी में हुई डकैती के मामले में भी जेल गया था। जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होने पर वह फिर से आपराधिक वारदात करने की फिराक में लग गया था। अन्य कई थानों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायतें
थानाभवन। समाधान दिवस के दौरान जमीन के विवाद से संबंधित तीन शिकायतें पहुंची। इनमें भैंसानी इस्लामपुर निवासी उस्मान और दूसरी शिकायत बलराम ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके अलावा तीसरी शिकायत गांव हिंड निवासी व्यक्ति ने की। उसने पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। पुलिस ने तीनों शिकायतें राजस्व विभाग की टीम को सौंप दी गई।