कैराना। सोमवार शाम छह बजे गांव भूरा के जंगल में विक्रम पंठी के गन्ने के खेत के बराबर में खड़े आम के पेड़ पर एक अज्ञात महिला का शव लटका हुआ था। खेत से घर जा रहे किसानों ने महिला का शव पेड़ पर लटकता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं हो पाई। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। महिला ने सूट सलवार पहना हुआ था। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर कही भी चोट का निशान नहीं है। एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं होने पर शव को अज्ञात में पीएम के लिए भेज दिया।