फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वेन से उतारकर बच्चे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

स्कूल जा रहे एक बच्चे को एक व्यक्ति ने वैन से उतारकर पीट दिया। शाम के समय बच्चा घर पहुंचा और अपने पिता को सारी बात बताई, जिसके बाद बच्चे के पिता ने कोतवाली में आरोपी की शिकायत की है।
विज्ञापन

गोशाला रोड निवासी रवि कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र तमिश नगर के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार को वह रोजाना की भांति स्कूल की वैन से स्कूल जा रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बिना बात के तमिश को गाड़ी से उताकर पीट दिया और चला गया। शाम के समय जब बच्चा स्कूल से अपने घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। शाम के समय रवि अपने पुत्र तमिश को लेकर कोतवाली में पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें