कैराना (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह छापामार कर माजिद और उसके बेटे गुरफान निवासी मोहल्ला आलकला को रोक कर तलाशी ली तो दोनों के पास से पुलिस ने 150-150 ग्राम स्मैक बरामद की। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिह पंवार ने बताया कि स्मैक तस्करी के आरोप में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। उधर, मोहल्ला आलखुर्द निवासी दीपक अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दीपक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।