कैराना।
बहू की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में फरार चल रही पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतका का पति व ससुर अभी भी फरार चल रहे हैं।
गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी लियाकत की बेटी नजराना का निकाह 15 मई 2016 को गांव बसेड़ा निवासी इस्तकार के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक व 51 हजार रुपये कर मांग करते हुए नजराना का उत्पीड़न कर रहे थे। इसके चलते महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया था। बाद में 11 मई 2017 को विवाहिता का ससुर वकील समझौता करके मायके से नजराना को बसेड़ा लेकर आ गया था। इसके बाद 17 मई 2017 की सुबह आठ बजे नजराना सो गई। आरोप है कि इसी दौरान महिला के पति इस्तकार, सास रुकसाना व ससुर वकील ने नजराना के ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। उपचार के दौरान 20 मई को नजराना की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पिता लियाकत ने कोतवाली में मृतका के पति इस्तकार, सास रुकसाना व ससुर वकील के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक वीरपाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरने से पहले मृतका ने अस्पताल में सास द्वारा जलाने का बयान दिया था। शनिवार सुबह इस मामले में पुलिस ने मृतका के आरोपी सास को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।