फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीआरआर की प्रधानाचार्या से कुंडल और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच मोहल्ला आर्यपुरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या के कुंडल और चेन लूट ली। कुंडल तोड़ने के दौरान प्रधानाचार्य के कान लहूलुहान हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मधु शर्मा मंगलवार को अपनाघर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार से लौट रही थीं। बुढ़ाना रोड पर ट्रैफिक जाम होने के कारण वह कार से उतरकर पैदल ही मोहल्ला आर्यपुरी से होकर आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और प्रधानाचार्या को धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों ने उनके कुंडल और गले से सोने की चेन तोड़ ली। कुंडल तोड़ने के दौरान वह घायल हो गई। शोरशराबा होने पर लोग मौके पर इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बदमाश अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। प्रधानाचार्या ने मामले की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रधानाचार्या को साथ लेकर शामली कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। उपचार कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। शामली कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें