शामली।
क्षेत्र के गांव हसनपुर में परचून के सामान की तरह खुलेआम शराब बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से 116 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए।
कोतवाली शामली पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली की गांव हसनपुर में राजकुमार के घर में तस्करी कर लाई गई शराब बेची जा रही है। पुलिस ने गांव हसनपुर में राजकुमार के घेर में दबिश दी और वहां से आरोपी राजकुमार को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन पेटियों में रखे 116 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर ली तथा आरोपी को कोतवाली में ले आई। आरोपी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, देर रात पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जमानत दे दी। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जमानती अपराध होने के कारण राजकुमार को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।