शामली/बाबरी। बाबरी-भंदौडा मार्ग पर हिमांशु गर्ग का गन्ने का खेत है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब उसका नौकर महमूद अली खेत में पहुंचा तो वहां पर एक सांड घूम रहा था। महमूद सांड को निकालने के लिए खेत में घुसा तो वहां एक पैशन प्रो बाइक पड़ी मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आसपास तलाश करने पर बाइक के पहिये कुछ दूरी पर खेत में ही पड़े मिले। पुलिसकर्मियों ने बाइक को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। बाइक कहां से आई और किसकी है। पुलिस की इसकी जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक चोरी की है ओर चोर खेत में बाइक के पुर्जे अलग-अलग कर रहे थे।