शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने युवती से अभद्रता करने व उसके भाई से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने भाई के साथ बाइक से कैराना जा रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में कंडेला बस स्टैंड पर पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसकी बहन से अभद्रता की। उसने विरोध किया तो पीछे से आए एक युवक, महिला और सुभाष निवासी गांव भूरा ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन को पकड़कर मकान में खींचने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में मुख्य आरोपी पवन कुमार निवासी गांव सेंहटा थाना आदर्श मंडी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।