शामली। थानाभवन थाने पर संचालित साइबर सेवा केंद्र ने कार्रवाई करते हुए ठगे गए आठ हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी रवि के बैंक खाते से आठ हजार रुपये की अनजान व्यक्ति द्वारा ठगी कर ली गई थी। रवि ने 20 अक्तूबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि साइबर सेवा केंद्र थानाभवन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को पत्राचार किया और पीड़ित से ठगे गए शत प्रतिशत आठ हजार रुपये वापस कराए। पीड़ित ने रकम वापस मिलने पर साइबर सेवा केंद्र का आभार व्यक्त किया है।