फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी रश्मि ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2013 को गौरव निवासी मोहल्ला कपिल विहार सहारनपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के समय दिए गए सामान से पति, ससुर लक्ष्मी चंद्र व सास सुनीता वर्मा खुश नहीं थे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वे उस पर घर से और पैसे लाने का दबाव बनाते थे। इस दौरान उसने पुत्र वैभव को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले पैसे की मांग करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। 15 अप्रैल 2025 को गौरव ने उसके साथ मारपीट की। उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया और उसके साथ मायके में दयानंद नगर मोहल्ले में आ गई। पीड़िता का कहना है कि उसका पति न तो कभी फोन करता है और न ही बच्चे को फोन पर दिखाता है। यदि कभी फोन करता है तो शराब पीकर परेशान करता है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें