बाबरी। पानीपत-खटीमा हाईवे पर फतेहपुर बस स्टैंड के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर विशेष कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव फतेहपुर निवासी विशेष कुमार (15) पुत्र पुष्पेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर गांव के ही सुधीर पुत्र रघुवीर के साथ बाइक से शामली की ओर से अपने गांव लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। एएसपी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। संवाद