थानाभवन। ग्राम भैंसानी इस्लामपुर निवासी अय्यूब ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 3 मई की शाम करीब 7:30 बजे उसका भतीजा नसीम अपने साथी फैजान (पुत्र अनवर) के साथ मोटरसाइकिल से थाना भवन की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों मसावी नहर पुलिया के पास राजकीय इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही पिकअप (संख्या यूपी 19 सीटी 5237) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय नसीम की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि फैजान का उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।