बिडौली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार देर रात पंजाब से लोहे के पाइप लादकर मुजफ्फरनगर जा रहा ट्रक केरटू गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक ब्रिज कुमार उर्फ बीजा निवासी मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई गुलाब सिंह अपने भाई के ट्रक के पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनके भाई के ट्रक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ट्रक पलट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।