शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान स्मैक व चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने संदीप कुमार निवासी गांव खेड़ीकरमू को 186 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शमशाद निवासी खेडीकरमू को अवैध 23.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। संवाद