फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बहन पर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी सगी बहन उसके पति पर बुरी नजर रखती है, जिसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि शाम के समय में वह अकेली अपने घर पर बैठी हुई थी। उसी दौरान उसकी बहन घर में घुस आई और उसके साथ गली गलौज करने लगी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी बहन ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा होने से मौके पर पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। भीड़ को देखकर मौके से भाग गई। पीड़िता को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें