झिंझाना। थाना क्षेत्र के ग्राम केरटू में बिजली फिटिंग को लेकर विवाद के बाद दो महिलाओं सहित चार लोगों के साथ मारपीट की गई।
ग्राम निवासी अनस ने तहरीर में बताया कि उसने मुन्नवर को बिजली फिटिंग करने से मना किया था। इसी रंजिश में एके नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुन्नवर, जाबिर, मुजाहिर और प्रवेज निवासी ग्राम केरटू उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसकी मां जाफरी, चाची सलमा और चाचा सद्दाम के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसकी मां और चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।