कांधला। सोमवार को एक सप्ताह पूर्व हिंदू इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ कर्मचारी वेद प्रकाश सुबह के समय बाइक से कांधला आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार व्यक्ति गांव पंजोखरा के निकट पहुंचा तो गलत साइड से भैंसा बुग्गी लेकर आ रहे तीन युवकों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।