फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। 17 सितंबर को तीतर वाडा निवासी जुनैद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन अनवरी की शादी गंदराऊ निवासी राशिद के साथ हुई थी। उसकी बहन के संतान नहीं होने के कारण बहन का पति और अन्य ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। 17 सितंबर को आरोपियों ने उसकी बहन अनवरी को नशीली कोल्ड ड्रिंक लाकर छत से धक्का दे दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं दो दिन पहले घायल अनवरी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति राशिद को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें