कांधला। राजमिस्त्री राजेश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को दोपहर अपने साथी मंगत के साथ काम समाप्त कर कांधला किसी कार्य के लिए आ रहे थे। जब दोनों मोटरसाइकिल से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के एलम बाईपास के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर राहगीरों की मदद से दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।