फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धोखाधड़ी के बाद क्रेडिट कार्ड किया ब्लॉक, बैंक वाले बना रहे कार्ड को दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-शामली विकास भवन में तैनात उपायुक्त स्वत: रोजगार ने एसपी व बैंक शाखा प्रबंधक मुरादाबाद को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने धोखाधड़ी होने के बाद अपना क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया। मगर इसके बाद भी बैंक से क्रेडिट कार्ड लेने के बार-बार मैसेज आ रहे हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने एसपी और बैंक शाखा प्रबंधक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास ने बताया कि 25 मार्च को उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 87229 रुपये निकाल लिए गए थे। इसकी शिकायत एसपी और साइबर सैल से की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करा दिया। साथ ही क्रेडिट कार्ड का भुगतान जमा कर दिया, लेकिन इसके बावजूद बैंक ने धनराशि का समायोजन नहीं किया। बैंक ने एक बार फिर से क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया और उनसे फोन पर छह अंकों का ओटीपी पूछा जा रहा है। ओटीपी नहीं बताने के बाद भी क्रेडिट कार्ड लेने का दबाव बनाया जा रहा है। बार-बार मैसेज किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक व एसपी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनके खाते से गड़बड़ी होती है तो इसका जिम्मेदार शाखा प्रबंधक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें