कैराना। चोरी के माल और चाकू के साथ पकड़े गए अभियुक्त को कैराना स्थित न्यायालय ने नौ माह के कारावास की सजा सुनाई है।
एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पिछले साल 2021 को कैराना थाना पुलिस ने रिजवान निवासी गांव गोगवान को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी का माल और चाकू बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। अभियुक्त को सजा कराए जाने के लिए जनपद की मॉनिटरिंग सेल और कैराना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा कराने में सफलता प्राप्त की। शनिवार को इस केस में न्यायालय ने अभियुक्त रिजवान को नौ माह के कारावास की सजा सुनाई है।