फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसरों और चेंबरों को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
कैराना कचहरी में अधिवक्ताओं के चेंबरो को सैनिटाइज करते पालिका कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
न्यायालय परिसरों और चेंबरों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन

शामली, कैराना। शुक्रवार को नगरपालिका की ओर से न्यायालय परिसरों और अधिवक्ताओं के चेंबरों को सैनिटाइज किया गया।
चार दिन पहले कैराना कचहरी परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण की जांच की थी। जिसमें जनपद न्यायालय के एक लेखा लिपिक एवं बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वारा दो दिन के लिए न्यायालयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं न्यायालय परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों को दो दिन तक सैनिटाइज का कार्य नगर पालिका को दिया गया है। डीएम के निर्देश पर कैराना नगरपालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को कैराना स्थित सभी न्यायालय परिसरों एवं अधिवक्ताओं के चेंबरों तथा तहसील में एसडीएम कोर्ट के बाहर, उप कोषागार कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें