कैराना। न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा सुनाई।
2008 में कैराना कोतवाली पर जुल्फिकार निवासी तालाब के विरुद्ध अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2012 में थाना गढी पुख्ता पर फरमान निवासी गांव बुन्टा के विरुद्ध अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को न्यायालय ने दोषी को 2000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।