फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के मामले में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। 2020 में बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग किशन साहे की मौत के मामले में मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

27 अगस्त 2020 की शाम करीब चार बजे शामली के गांव कुडाना निवासी 80 वर्षीय किशन साहे अपने साले के लड़के प्रमेंद्र निवासी मोहम्मदपुर थाना तितावी के साथ बाइक द्वारा अपनी ससुराल मोहम्मदपुर जा रहा था। आदमपुर मोड़ पर तेज गति से आ रही बाइक में उनकी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे किशन साहे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय शामली से घायल को मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय रास्ते में किशन साहे की मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे अशोक कुमार ने बाबरी थाने पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने बाइक चालक छोटू को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। मंगलवार को उक्त मुकदमे में अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें