कैराना। गांव रामडा में 26 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होम आइसोलेट कर दिया। आसपास के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच भी की गई।
शुक्रवार को गांव रामडा निवासी 26 वर्षीय महिला की आरटीपीसीआर कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और कोरोना पॉजीटिव महिला को होम आइसोलेट कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के संपर्क में आए 86 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की। इसके अलावा 32 लोगों के आरटी पीसीआर जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेज गए। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि 86 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 32 लोगों के आरटी पीसीआर जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए। संवाद