फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना के पांच मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 22 रह गई है। उधर, कैराना के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव मामौर व कंडेला में 108 लोगों की कोरोना की जांच की। इस दौरान 54 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच की गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव मामौर व कंडेला में 54 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 54 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें