फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्टरों से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, थानाभवन। नगर के मोहल्ला सैंयादान सहित विभिन्न मोहल्लों में लगे एसडीपीआई के पोस्टरों चिपके मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल के बाद हरकत में आई पुलिस ने पोस्टरों पर जिनके फोटो हैं, उनकी तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सैंयादान, चोधरान, रेत्ती आदि में घरों की दीवारों पर एसडीपीआई के पोस्टर चिपके देख लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्टरॉ को वायरल कर दिया गया। पोस्टर वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पोस्टर पर मुख्य स्लोगन में लिखा है ‘भूख से आजादी, खौफ से आजादी’ जिसके साथ में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टर स्वतंत्रता दिवस पर लगाए जाने की जानकारी मिली है। पोस्टरों पर जिन लोगों के फोटो लगे हुए हैं, उन लोगों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। एसडीपीआई पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यदि कोई प्रतिबंध है तो कार्रवाई की जाएगी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें