जलालाबाद डिपो में संविदा चालकों की होगी भर्ती
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एआरएम मनोज वाजपेई ने बताया कि जलालाबाद डिपो में संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले चालकों का चयन करके 28 सितंबर को टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट के बाद चालकों को संविदा में जलालाबाद डिपो में नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि संविदा पर रखे जाने वाले चालकों को 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से वेतन मिलेगा। न्यूूनतम कक्षा आठवीं पास, दो वर्ष का पुुुराना हैवी वाहनों के चलाने का लाइसेंस, आयु 23 वर्ष की योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी।