झिंझाना। कस्बे के पूर्व सभासद और केरटू बिजलीघर पर कार्यरत संविदा लाइनमैन की अधिक शराब पीने से मौत हो गई।
केरटू बिजलीघर पर तैनात संविदा बिजलीकर्मी नरेश कुमार कश्यप कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला का निवासी और पूर्व सभासद था। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। बताया गया कि मंगलवार को अहमदगढ़ के पास के एक दावत में शराब पीकर दोपहर बाद झिंझाना में अपने घर आया था। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको शामली एक निजी नर्सिंगहोम में ले गए। जहां उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे नरेश की मौत हो गई। नरेश की उम्र करीब 58 वर्ष बताई गई है। झिंझाना विद्युत उपखंड अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि नरेश पिछले तीन-चार दिन से ड्यूटी पर भी नहीं आ रहा था ।