कोरोनारोधी टीकाकरण में लगातार गिरावट
शामली। कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रतिशत लगातार गिर रहा है। नवरात्र और दो दिन की बारिश के चलते भी कोरोनारोधी टीकाकरण में कमी आई है। इसकी भरपाई के लिए शासन ने 19 से 24 अक्तूबर तक रोजाना मेगा कैंप आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को दिया है। लेकिन इसमें भी लक्ष्य पूरा कर पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। मंगलवार को 81 बूथों पर टीकाकरण किया गया। जिनका लक्ष्य 22000 था, लेकिन सिर्फ 6612 लोगों ने ही टीकाकरण कराया। टीकाकरण का प्रतिशत 30.05 फीसदी ही रहा। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 3238 रही। जबकि दूसरी डोज 3374 लोगों को लगाई गई। इसके लिए 1077 वॉयल का इस्तेमाल किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर का कहना है जिले में अब तक 751560 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में इतना हुआ टीकाकरण
स्थान लक्ष्य कुल टीकाकरण प्रतिशत
शामली 1800 593 32.94
कैराना 3600 785 21.81
ऊन 3900 1664 42.57
थानाभवन 3700 1513 40.89
कांधला 4800 1278 26.63
कुड़ाना 4200 779 1855