कैराना के गांव भूरा में दौड प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाडियो का स्वागत करते ग्रामीण
- फोटो : SHAMLI
कैराना। गांव भूरा स्थित मदरसा जाहिद दिया फैज-ए-कामिल में दौड़ प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त वाले माजिद और फारूख को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर जमीयत यूथ क्लब की ओर से गांव भूरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिले से 18 प्रतिभागियों ने 1600 मीटर में दौड़ में हिस्सा लिया था। माजिद भूरा ने प्रथम स्थान और 800 मीटर में दौड़ में मोहम्मद फारूख भूरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बृहस्पतिवार को इन खिलाड़ियों को नसम्मानित किया गया। जमीयत उलमा जिला शामली के जनरल सेक्रेटरी मौलाना मोहम्मद तहसीन ने कहा कि जमीयत उलमा नौजवानों को अच्छी दिशा देना चाहती है। मौके पर मदरसा कासिम उल उलूम भूरा के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद अफसर, मौलाना मोहम्मद जाकिर, हाजी मोहम्मद यूसुफ, हाजी मोहम्मद कामिल, चौधरी जुबैर, विक्रम सिंह, अरविंद चौधरी मौजूद रहे।