शामली। लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मिल सके, इसके लिए अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए हैलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पाठक व नागरिक घर बैठे निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सक से फोन पर परामर्श ले सकेंगे। जिला संयुक्त चिकित्सालय के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा 28 फरवरी यानि शनिवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगी। इस एक घंटे के दौरान पाठक व अन्य लोग अपने व अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों के दांतों से संबंधित किसी भी प्रकार के सवाल फोन के माध्यम से पूछ सकेंगे। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय के अंदर फोन नंबर 9756383981 व 9548721732 पर कॉल करें।