फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर कोविड वार्ड का निर्माण कार्य जारी, 20 बेड की रहेंगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर कोविड वार्ड का निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन

कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 फीट चौड़ा व 80 फीट लंबाई का कोविड वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें 20 बेड के साथ कोविड डेडिकेटिड फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले कोरोना काल में कोरोना ग्रस्त मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की किल्लत देखने को मिली थी। सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट सभी अस्पताल मरीजों से भरा था। अब धीरे-धीरे कोरोना का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह सतर्क है, जिसको लेकर कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में टीबी वार्ड के सामने कोविड वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि शासन की ओर से हर तहसील स्तर पर कोविड वार्ड बनाए जा रहे हैं। सीएचसी पर भी 20 फीट चौड़ा व 80 फीट लंबाई के कोविड वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें करीब 20 बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन व अन्य दवाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। कोविड वार्ड में हर तरह की कोविड डेडिकेटिड फैसिलिटी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें