फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीएसी कैंप फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए निर्माण की उम्मीद जगी

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में ंपुलिस पीएसी कैंप के लिए चयनित भूमि। फोटो संवाद
विज्ञापन
- 394.52 करोड रुपये की अनावसीय-आवासीय कार्यालय भवनो की परियोजना का हुआ अनुमोदन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना में आठ नवबर 2021 को रख चुके है आधारशिला
इंद्रपाल सिंह पांचाल
फोटो समाचार
शामली। लंबे समय से जिले के कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में 50वीं वाहिनी पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए आवासीय और बैरक निर्माण के लिए 394.52 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त होने की उम्मीद जग गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में वित्तीय स्वीकृति के लिए अनुमोदन मिल जाने के बाद शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त होने की संभावना है।
कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने अपने कार्यकाल में पलायन का मुद्दा उठाते हुए कैराना और कांधला में पीएसी कैप की स्थापना का मुद्दा उठाया था। तीन फरवरी को कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद 2018 में लोकसभा उपचुनाव में शामली के आरके पीजी कॉलेज में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज की ऊंचा गांव और गुर्जरपुर में 24.8697 हेक्टेयर भूमि गुर्जरपुर गांव में फायरिंग रेंज और 1.4242 हेक्टेयर भूमि के लिए 50 वी पीएसी कैंप बटालियन के लिए चयन करके शासन को 65 किसानों की भूमि का मुआवजा धनराशि का एस्टीमेट भेजा था।
विज्ञापन

इस मामले में छठी पीएसी बटालियन मेरठ के सेनानायक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। शासन से किसानों से मुआवजा धनराशि का एस्टीमेट मांगा था। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले गत आठ नवंबर 2021 में कैराना के विजय पथिक महाविद्यालय आयोजित समारोह में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की आधारशिला रखी थी। जिले के कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव और गुर्जरपुर में 50वीं वाहिनी पीएसी कैंप के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 256.76 करोड़ रुपये का आवासीय बैरक निर्माण के लिए 137.76 करोड़ रुपये का इस्टीमेट मेरठ छठी वाहिनी पीएसी की ओर से पुलिस मुख्यालय लखनऊ को गत 15 जुलाई 2023 को भेजा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में शामली पुलिस 50वीं वाहिनी पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए प्रशासकीय एवं वित्त स्वीकृति का अनुमोदन हुआ है। छठी मेरठ पीएसी वाहिनी के कमांडेंट डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के कैराना क्षेत्र के ऊंचागाव और गुर्जरपुर में 50वीं वाहिनी पीएसी कैंप के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए अनुमोदन हुआ है। उनका कहना है कि शासन से शीघ्र शामली पीएसी कैप वाहिनी 50वीं का अनावसीय और आवासीय कार्यालय भवनों की धनराशि अवमुक्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें