फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेहटा फ्लाईओवर का निर्माण पूरा, सर्विस लेन का कार्य युद्धस्तर पर चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर शामली बाईपास का सेहटा में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से सर्विस लेन बनाए जाने का कार्य भी तेजी पर चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का दस किमी लंबा शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर सिभांलका, सेहटा, शामली तहसील से होता हुआ साईं धाम के पास सहारनपुर रोड पर क्रॉस जंक्शन पर मिल रहा है। इस बाईपास पर बलवा में रेलवे फ्लाईओवर, सिंभालका के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर, सेहटा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। बलवा फ्लाईओवर का कार्य फिलहाल अधूरा है। सिंभालका फ्लाईओवर कार्य तीन माह पूर्व पूरा हो चुका है। सेहटा फ्लाईओवर और एप्रोच रोड को जोड़ने वाला तहसील की ओर का लिंटर खुलने वाला है। तहसील की ओर की सर्विस लेन पर काली परत डालने का कार्य पूरा हो चुका है। सिंभालका की दिशा की ओर सर्विस लेन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि सेहटा फ्लाईओवर और सर्विस लेन कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। बलवा में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए रेलवे का ब्लॉक आगामी 17 जनवरी से शुरू होगा।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के फ्लाईओवर निर्माण शुरू
जिले में लांक और लिसाढ़ के बीच मेरठ-करनाल हाईवे पर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का फ्लाईओवर निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए सरियों का जाल खड़ा कर दिया है। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे लांक और लिसाढ़ के पास मेरठ-करनाल हाईवे के ऊपर से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें