बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज का निर्माणाधीन भवन।
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था की निर्माण कार्य में लापरवाही की वजह से समय से काम पूरा नहीं हो रहा है। अब ऐसे में मेडिकल कॉलेज के काउंसलिंग में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। साथ अभी तक मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की तरफ से भी अनुमति पत्र नहीं मिला है।
नीट परीक्षा 2023 को परिणाम घोषित हो गया है। ऐसे में अब काउंसलिंग की तैयारी चल रही है। बिजनौर में बन रहे महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को भी सत्र 2023-24 से शुरू करने की तैयारी है। जिसके लिए मेडिकल कॉलेज को काउंसलिंग में शामिल करना जरूरी है। इसके लिए भवनों का निर्माण पूरा होना जरूरी है। साथ ही अभी सबसे पहले राष्ट्रीय चिकित्सा आयाेग की टीम निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज को संचालित करने का अनुमति पत्र देगी। जबकि अनुमति पत्र अभी नहीं मिला है। जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज के काउंसलिंग में शामिल होने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। पिछले सत्र में भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से मेडिकल कॉलेज को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया था।
- मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस की 100 सीट
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीट हैं। जिसके चलते पहले साल एमबीबीएस में 100 विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। स्वाहेड़ी में विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए एकेडमिक ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। हालांकि पूरा बनकर तैयार नहीं हुआ है। एकेडमिक ब्लॉक पूरा होने में समय लगेगा।
वर्जन::
काउंसलिंग शुरू होने में समय है। इसलिए मेडिकल कॉलेज के काउंसलिंग में शामिल होने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। अगर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीट बढ़ती हैं तो मेडिकल कॉलेज को काउंसलिंग में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज को काउंसलिंग में शामिल करने की लेकर कोई सूचना नहीं है। - डॉ. राजीव रस्तौगी, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर