शामली के भैंसवाल गांव जवाहर नवोद्य विद्यालय में इंटर सैक्सन में बालक बालिका छात्रावास की खाेद
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय के सीनियर सेक्शन के छात्र-छात्राओ के 100 बैड का छात्रावास, उप प्रधानाचार्य कक्ष, कर्मचारियों के 10 आवास व गेस्ट हाऊस के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी ने कार्य शुरू कर दिया है। अफसरों के मुताबिक अगले एक साल में पूरा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे बधेव और भैंसवाल के जंगल में 25 एकड़ भूमि में जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा दस जूनियर सेक्शन का निर्माण 17 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो चुका है। विधानसभा चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी होने से पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय शामली का लोकार्पण केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया था। डेढ़ वर्ष से जवाहर नवोदय विद्यालय के नवीन भवन में चल रहा है।
डेढ़ वर्ष पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय सीनियर सेक्शन का एस्टीमेट बनाकर केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने स्वीकृत कर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भिजवाया था। वहां से जवाहर नवोदय विद्यालय के सीनियर सेक्शन में प्रस्तावित उप प्रधानाचार्य कक्ष, 100 बालक-बालिकाओं की क्षमता का छात्रावास, कर्मचारियों के दस आवास, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास व दो कमरों का गेस्ट आवास के निर्माण के लिए अंबाला की एक कंपनी को निर्माण का ठेका स्वीकृत कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।
अंबाला की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आजाद सिंह ने बताया कि निर्माण के लिए फांउडेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक साल में पूरा प्रोजेक्ट तैयार करके हैंडओवर कर दिया जाएगा। पहले चरण में साढ़े छह करोड़ रुपये सीनियर सेक्शन के छत का लिंटर खुलने के बाद ठेकेदार को अवमुक्त होंगे। शेष धनराशि निर्माण पूरा होने के बाद समिति को जारी की जाएगी।