फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन साल से अधर में लटका राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा स्थित राजकीय बालिका डिग्री काॅलेज का निर्माण कार्य बजट के अभाव में काफी समय से अटका पड़ा है जिसके चलते कस्बा व देहात क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें शामली, झिंझाना अथवा थानाभवन में अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ रही है।
कस्बे में शासन की ओर से वर्ष 2019 में 9.42 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय बालिका डिग्री कालेज का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था जिसका प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 22 अक्तूबर 2019 को शिलान्यास भी किया था, जिसके बाद कालेज के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली थी। कस्बे में राजकीय बालिका डिग्री काॅलेज का निर्माण प्रारंभ होने से अभिभावकों में आशा की नई किरण जगी थी। छात्र-छात्राओं को भी उम्मीद थी कि अब उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शामली, झिंझाना अथवा थानाभवन नहीं जाना पड़ेगा लेकिन कुछ समय बाद ही निर्माण कार्य रुक गया, जिससे छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की उम्मीद को झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन साल से काॅलेज का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। छात्र-छात्राओं को शामली और अन्य स्थानों पर शिक्षा ग्रहण करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से बालिकाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। अभिभावक रण कुमार, अमित सैनी, प्रदीप संगल, नीरज जैन, चौधरी सुखमाल, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि काॅलेज का कार्य तीन सालों से बंद है, जिसके कारण उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए शामली जाना पड़ता है। अभिभावकों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि काॅलेज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे बच्चों को दूर-दराज पढ़ाई के लिए न जाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें