फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अगस्त में शुरू होगा 50वीं वाहिनी पीएसी, फायरिंग रेंज का निर्माण

Thu, 04 Jul 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली उंचाा गांव में पीएससी कैप  का  फोटो
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में 50 वीं वाहिनी पीएसी कैंप और गुज्जरपुर में फायरिंग रेंज का निर्माण कार्य अगले माह शुरू हो जाएगा। इंदौर की निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड लखनऊ से टेंडर के तहत अनुबंध प्रक्रिया पूरी कर इसका डिजाइन तैयार करेगी।
विज्ञापन

कैराना के पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने पलायन का मुद्दा उठाते हुए कैराना और कांधला में पीएसी कैंप की स्थापना की मांग की थी। तीन फरवरी को हुकुम सिंह के निधन के बाद 2018 में लोकसभा उपचुनाव में शामली के आरके पीजी कॉलेज में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना और कांधला के बीच पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की। गुज्जरपुर में 24.8697 हेक्टेयर भूमि में फायरिंग रेंज और ऊंचा गांव में पीएसी कैंप के लिए 1.4242 हेक्टेयर भूमि का चयन कर जिला प्रशासन ने एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।
बाद में ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और गुज्जरपुर में फायरिंग रेंज के बाद किसानों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर ली गई थी। आठ नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना के विजय पथिक महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और गुज्जरपुर में फायरिंग रेंज की आधारशिला रखी। आठ माह पूर्व यूपी कैबिनेट की बैठक में 50वीं वाहिनी पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज के लिए 378.089 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए थे। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड लखनऊ की ओर से अनावसीय और आवासीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्याण टोल को ठेकेदार नामित किया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सहारनपुर भवन खंड के अधीक्षण अभियंता आशीष मेहता ने बताया कि अगस्त में कंस्ट्रक्शन कंपनी ऊंचा गांव और गुज्जरपुर पहुंचकर डेरा डाल देगी। 50 वीं वाहिनी पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज का निर्माण कार्य शुरू कर देगी। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जया यादव ने बताया कि इस माह में अनावसीय और आवासीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए अनुबंध प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। शामली आकर डिजाइन तैयार करके स्वीकृति के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ भवन खंड को भेजेगी। सबसे पहले कैराना में मजदूरों की व्यवस्था कराई जाएगी। कंपनी शामली में ही पुलिस लाइन का भी निर्माण करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें