फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय: दूसरे चरण में इंटरमीडिएट सेक्शन का जल्द होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय के दूसरे चरण में 12वीं के सेक्शन का निर्माण दीपावली से पूर्व शुरू होने की संभावना है। विद्यालय की निर्माण एजेंसी टीसीआईएल की ओर से रीएस्टीमेट जवाहर नवोदय विद्यालय आगरा को जल्द भेजा जाएगा। इसकी स्वीकृति के बाद निर्माण एजेंसी ठेकेदार नियुक्त करेगी। ठेकेदार की ओर से टेंडर अनुबंध प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण किया जाएगा।
भैंसवाल गांव के जंगल में 25 एकड़ भूमि में जवाहर नवोदय विद्यालय हाईस्कूल सेक्शन का निर्माण डेढ़ साल पूर्व हो चुका है। लोकार्पण के बाद विद्यालय भवन में बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। दूसरे चरण में 12वीं के सेक्शन का निर्माण होना है। दूसरे चरण के निर्माण के लिए एजेंसी टीसीआईएल की ओर से आठ करोड़ रुपये का लागत का एस्टीमेट बनाकर आगरा जवाहर नवोदय विद्यालय की केंद्रीय बोर्ड समिति के समक्ष भेजा जाएगा। विद्यालय समिति की ओर से ठेकेदार नियुक्ति व टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई थी। 12वीं सेक्शन के निर्माण के लिए विद्यालय समिति आगरा की ओर से टेंडर निरस्त करके जीएसटी समेत निर्माण एजेंसी टीसीआईएल से दोबारा एस्टीमेट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य करण प्रकाश ने बताया कि दूसरे चरण में 12वीं सेक्शन के लिए 96 बालक- 96 बालिकाओं के छात्रावास, उपप्रधानाचार्य कक्ष, छह स्टाफ र्क्वाटर, गेस्ट हाउस का निर्माण होना है। 12वीं सेक्शन का री-एस्टीमेट केंद्रीय समिति आगरा को भेजा जाएगा। रीएस्टीमेट स्वीकृत हो जाने के बाद ठेकेदार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एजेंसी का ठेकेदार जल्द निर्माण शुरू कर सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में यह होगा निर्माण
श्रेणी कक्ष
1 बालक छात्रावास 96
2 बालिका छात्रावास 96
3 उपप्रधानाचार्य आवास 01
4 स्टाफ क्वार्टर 06
5 गेस्ट हाउस 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें