फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्माण एजेंसी की चूक... रज्जाक नगर बना दिया जमालपुर

Sun, 17 Sep 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना गांव रज्जाक नगर के सामने लगा गांव जमालपुर का बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर निर्माण कंपनी ने गांवों के नाम ही बदल डाले। दूसरे नाम से साइन बोर्ड लगने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। अब रिश्तेदार भी इस प्रकार से गांव का नाम बदलने जाने के संबंध में पूछ रहे हैं। परेशानहाल ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी से गांव के सही नाम का साइन बोर्ड लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव रज्जाक नगर के सामने हाईवे निर्माण कंपनी ने जमालपुर लिखा बोर्ड लगा दिया है। इसी तरह रजबहे के निकट गांव गोगवान का बोर्ड लगा दिया है। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। बता दे कि गोगवान गांव के लिए गाड़ी वाला चौक से कैराना मार्ग पर संपर्क मार्ग पड़ता है। इसी तरह से गांव जमालपुर भी कैराना मार्ग गाड़ीवाला चौक पर स्थित है।
शोकिंदर का कहना है कि कई लोगों ने हमसे फोन पर पूछा कि तुम्हारे गांव का नाम रज्जाकनगर से जमालपुर हो गया है क्या। इससे हमारे रिश्तेदारों में भी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। हाईवे निर्माण टीम से जल्द से जल्द गांव के नाम को ठीक कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव रज्जाक नगर के प्रधान स्वराज सिंह ने हाईवे निर्माण टीम के अधिकारियों पर इंटरनेट से लोकेशन लेकर ही साइन बोर्ड लगाने का आरोप लगाया। हमारे गांव के सामने दूसरे गांव का नाम लिखने से भ्रम की स्थिति बन गई है।

सन्नी कश्यप ने हाईवे के लोगों को स्थानीय प्रधान या लोगों से बात कर ही साइन बोर्ड लगाना चाहिए था। उन्होंने हाईवे के अधिकारियों से गलत नाम को जल्द सही करने की मांग की।

मोजपाल का कहना है कि इंटरनेट की लोकेशन हर बार सही नहीं होती। इसलिए हाईवे निर्माण टीम को स्थानीय लोगों से नाम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए था। तभी सही नाम का बोर्ड गांव के सामने लगाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें