बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पीएसी के सिपाही पर शादी का झांसा देकर शादी तुड़वाने और अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके गांव का युवक पीएसी में सिपाही है और वर्तमान में मेरठ में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी सात साल से अनैतिक संबंध बनाता रहा। जब उसके घर वालों का इसका पता चला तो परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी। इसे बाद भी आरोपी उसकी ससुराल गया और रोज फोन पर भी बात करता रहा। उसके मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने का झांसा दिया और उसे शामली बुलाकर अनैतिक संबंध बनाए। उसके ससुराल वालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उसे धमकी दी कि उनके लड़के से कोई संबंध न रखे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसकी शादी तक तुड़वा दी। अब आरोपी उससे शादी नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।